Institute

About Us

EAST CHAMPARAN DISTRICT CRICKET ASSOCIATION

ECDCA

पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट संघ की स्थापना वर्ष 1976 में हुई थी। संघ का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। एकीकृत बिहार के दौर से ही पूर्वी चंपारण ने क्रिकेट जगत को अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया।


EAST CHAMPARAN DISTRICT CRICKET ASSOCIATION

Who we are

ECDCA

पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट संघ की स्थापना वर्ष 1976 में हुई थी। संघ का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। एकीकृत बिहार के दौर से ही पूर्वी चंपारण ने क्रिकेट जगत को अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया।

एक समय ऐसा भी रहा जब प्रकाश बनर्जी, सौमित्रों बनर्जी, मलय बनर्जी, सुधीर कुमार, प्रवीण कुमार, राजेश वर्मा, दिनेश कुमार जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में विशेष पहचान बनाई।

राज्य विभाजन के पश्चात बिहार का खेल ढांचा लंबे समय तक राजनीति का शिकार रहा, जिसका प्रतिकूल प्रभाव जिले के क्रिकेट पर भी पड़ा। हालांकि, वर्ष 2018 में पुनः मान्यता मिलने के बाद पूर्वी चंपारण क्रिकेट को एक नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त हुई।

वर्ष 2017 में तत्कालीन सचिव श्री रविशंकर प्रसाद सिंह द्वारा  राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता वाली कमिटी जिसमें उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार,सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज कन्नौजिया को मान्यता प्रदान दी गई, उसके बाद जिले के क्रिकेट ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। एकीकृत बिहार के समय जहाँ मात्र 7–8 टीमें प्रतियोगिताओं में भाग लेती थीं, वहीं आज 42 पंजीकृत क्लब सक्रिय रूप से क्रिकेट गतिविधियों में संलग्न हैं।

इस विस्तार से विशेष रूप से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिला और पूर्वी चंपारण का क्रिकेट निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हुआ। जिले के होनहार खिलाड़ी साकिबुल गनी ने अपने रणजी ट्रॉफी के पदार्पण मैच में ट्रिपल सेंचुरी जड़कर पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया। इसके उपरांत फैसल गनी, बादल कन्नौजिया, एजाज अंसारी, उत्तम कुमार एवं सन्नी जैसे खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूर्वी चंपारण का नाम गौरवान्वित किया।

आज पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट संघ न केवल प्रतिभाओं की नर्सरी के रूप में स्थापित हो चुका है, बल्कि बिहार क्रिकेट के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

ECDCA GALLERY